प्रभाग नंबर 6 में कांग्रेस का कब्ज़ा; चारों उम्मीदवार विजयी

पुणे। येरवडा–गांधीनगर (वार्ड क्रमांक 6) में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने निर्विवाद वर्चस्व साबित करते हुए चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। मतदाताओं ने विकास, स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।
‘ए’ समूह में कांग्रेस के अविनाश सालवे ने 12,522 मत प्राप्त कर भाजपा के संतोष आरडे (9,310) और शिवसेना के किशोर वाघमारे (5,108) को पराजित किया। ‘बी’ समूह में सायरा शेख ने 12,671 मतों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाते हुए भाजपा की आशा विटकर (9,319), शिवसेना की कोमल वाघचौरे (5,105) और राष्ट्रवादी की संध्या देवकर (3,430) को पीछे छोड़ा।
‘सी’ समूह में कांग्रेस की अश्विनी लांडगे ने सर्वाधिक 17,111 मत प्राप्त कर भारी जीत हासिल की। इस समूह में भाजपा की संगीता सुकाले (7,899), शिवसेना की स्नेहल जाधव (3,840) और राष्ट्रवादी की ज्योति चंदेवल (3,532) को हार का सामना करना पड़ा। वहीं ‘डी’ समूह में विशाल मलके ने 10,246 मतों के साथ विजय दर्ज की। यहां भाजपा के संजय भोसले (9,169), राष्ट्रवादी के अनवर पठान (7,871) और शिवसेना के आनंद गोयल (4,584) पराजित हुए।


इन नतीजों से येरवडा–गांधीनगर क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है। मतदाताओं ने स्थानीय विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। जीत की घोषणा के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

टिप्पणियाँ