राजीव गांधी स्मारक समिति की ओर से “भारत रत्न राजीव गांधी” स्मृति अभिवादन कार्यक्रम आयोजित
राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई – गोपालदादा तिवारी
पुणे, 21 मई : स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी द्वारा देश में आधुनिकता और तकनीकी विकास की जो परंपरा शुरू की गई थी, उसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया। देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र, मानवता और अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी। गांधी परिवार का यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उल्हासदादा पवार ने व्यक्त किए।
स्वर्गीय राजीव गांधी स्मारक कात्रज पुणे में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी को आदरांजलि देने पहुंचेकांग्रेस नेता कार्यकर्ता
वे कात्रज स्थित प्राणी संग्रहालय के सामने आयोजित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कवयित्री श्रद्धा बेलसरे की राजीव गांधी पर आधारित कविता का वाचन भी उल्हासदादा पवार ने किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए राजीव गांधी स्मारक समिति के संस्थापक अध्यक्ष गोपालदादा तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने अल्प कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को विश्व स्तर पर ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की सोच दी और कंप्यूटर तथा मोबाइल क्रांति की शुरुआत की। कोरोना महामारी जैसे संकट के दौरान “वर्क फ्रॉम होम” की व्यवस्था संभव हो सकी, जिसका बड़ा श्रेय राजीव गांधी की दूरदृष्टि को जाता है।
इस अवसर पर पुणे जिला अध्यक्ष लहुआण्णा निवंगुणे, राजीव जगताप, सुभाष थोरवे, रामभाऊ शेडगे, नंदुशेठ पापळ, आबा जगताप, भोला वांजळे, धनंजय भिलारे, एड. स्वप्नील जगताप, सुभाष जेधे, अशोक काळे, गणेश शिंदे, एड. सचिन अडसुळ, संजय अभंग, गणेश मोरे, एड. विजय तिकोणे, शिवाजी भोईटे, महेश हराळे, मनीषा फाटे, रमेश सोनकांबळे, विकास दवे, उदय लेले, राजेश सुतार, दिलीप लोळगे, गोरख पळसकर, नरसिंह अंदोली, बाळासाहेब पवार, हरिदास अडसुळ, बाळासाहेब प्रताप सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उल्हासदादा पवार तथा पुणे जिला दक्षिण अध्यक्ष लहुआण्णा निवंगुणे का शॉल और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय अभंग, धनंजय भिलारे और गणेश मोरे ने किया, जबकि भोला वांजळे ने आभार प्रदर्शन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें