बिग ब्रेकिंग : शादी से पहले ही साजिश का शिकार बना केतन अग्रवाल! ....."होने वाली दुल्हन ही निकली मौत की वजह!"
लोहगढ़ की खाई में धकेलकर हत्या का आरोप, मंगेतर समेत 8 लोग पुलिस के रडार पर
पुणे, 23 जून (लवकुश तिवारी की रिपोर्ट): महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरकर हुई केतन अग्रवाल नामक युवक की मौत के मामले में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे पुणे और लोनावला क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस घटना को अब तक एक दर्दनाक दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब एक पूर्वनियोजित हत्या की साजिश के रूप में सामने आ रही है।
मृतक केतन विशाल अग्रवाल की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस लड़की से केतन विवाह करने वाला था, उसी पर उसकी मौत की साजिश रचने का आरोप लगेगा।
"सेल्फी लेते समय पैर फिसला" की कहानी निकली झूठी!
घटना के बाद केतन की मंगेतर ने पुलिस को बताया था कि लोहगढ़ किले पर तेज हवा चल रही थी और सेल्फी लेते समय केतन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना मान लिया गया था।
लेकिन पुलिस की गहन जांच, घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न बयानों के आधार पर मामला पूरी तरह पलट गया। जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया कथित हत्या कांड हो सकता है।
मंगेतर, उसका दोस्त और अन्य साथी जांच के घेरे में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, केतन की मंगेतर और उसके एक करीबी मित्र ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। जांच में अब तक कुल आठ लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रेकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ किले पर ले जाया गया और वहां पूर्वनियोजित तरीके से उसे खाई की ओर धकेला गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
पिता ने दर्ज कराई शिकायत, 8 आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
केतन के पिता विशाल अग्रवाल, जो पुणे के जाने-माने बिल्डर और व्यवसायी हैं, ने इस पूरे मामले में मंगेतर सहित आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे की हत्या सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई।
सूत्रों के अनुसार, लोणावला ग्रामीण पुलिस थाना इस मामले में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है।
शादी के सपने टूटे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। केतन की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। घटना के दिन निगड़ी में भारी गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पिता विशाल अग्रवाल, माता और बहन हैं।
पूरे मामले पर टिकी प्रदेश की नजर
लोहगढ़ किले की खाई में हुई इस रहस्यमयी मौत ने अब हाई-प्रोफाइल हत्या कांड का रूप ले लिया है। यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला हाल के वर्षों की सबसे सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं में शामिल हो सकता है।
पुलिस अब मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, चैट, लोकेशन डेटा, घटनास्थल के साक्ष्य और आरोपियों के आपसी संबंधों की बारीकी से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
"होने वाली दुल्हन ही निकली मौत की वजह!"
लोहगढ़ की खाई में धकेलकर हत्या का आरोप, मंगेतर समेत 8 लोग पुलिस के रडार पर
शादी से पहले दूल्हे की संदिग्ध मौत ने खोली रिश्तों के विश्वासघात की भयावह कहानी
मृतक केतन अग्रवाल के पिता द्वारा सोशल मीडिया पर बयान किया गया है अपना दर्द उसे हम ज्यों का त्यों यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं
एक तड़पते माता-पिता की लहूलुहान पुकार: समाज के नाम अत्यंत हृदयविदारक संदेश 🙏
अत्यंत दुख, असहनीय पीड़ा और आक्रोश से फटे जा रहे कलेजे के साथ हम अपने समाज के सामने उस खौफनाक सच को रख रहे हैं, जिसने हमारे हंसते-खेलते संसार को जीते-जी श्मशान बना दिया। हमारे इकलौते बेटे, हमारी आँखों के तारे और हमारे बुढ़ापे के एकमात्र सहारे केतन विशाल अग्रवाल को एक बेहद क्रूर और सोची-समझी साजिश के तहत हमसे हमेशा के लिए छीन लिया गया।
सिया प्रवीण बसेसर गोयल (पूना) नाम की एक शातिर लड़की ने, जिसके पहले से ही नाजायज संबंध थे, हमारे सीधे-साधे बेटे केतन के साथ विवाह का पवित्र नाटक रचा। इस लड़की के पूरे खानदान और रिश्तेदारों को उसकी हर काली करतूत और चाल-चलन के बारे में रत्ती-रत्ती पता था, लेकिन उन सब ने मिलकर गिद्धों की तरह जाल बुना, हमसे सच छिपाया और हमारे साथ ऐसा विश्वासघात किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इससे पहले भी उस लड़की ने केतन को जान से मारने की नाकाम कोशिश की थी। और आखिरकार 18 तारीख को उसने अपने उसी आशिक/मित्र के साथ मिलकर हमारे बेकसूर बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी।
😭 कलेजे को चीरते और रूह को कंपाते कुछ सुलगते सवाल:
आखिर एक मां-बाप का हंसता-खेलता बच्चा चबा कर इन जालिमों को क्या मिला?
वह हमारा इकलौता बच्चा था... हमारा कुलदीपक था। उसके जाते ही हमारा पूरा घर बिखर गया, हमारी दुनिया उजड़ गई, हमारा वंश खत्म हो गया। अब हम किसके सहारे जिएंगे?
उस मासूम को मारकर, एक मां की कोख को ताउम्र तड़पने के लिए सूनी करके और एक पिता की रीढ़ की हड्डी तोड़कर इन हत्यारों को क्या हासिल हुआ?
अगर लड़की का चाल-चलन ऐसा ही गंदा था, तो रिश्ता तोड़ देते, हमें मना कर देते... हमारे बच्चे की जान लेने की क्या जरूरत थी? इस अंतहीन और असहनीय दर्द की भरपाई कौन करेगा?
जिस घर में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां आज चीखें और मातम पसरा है। धोखेबाजों! तुमने सिर्फ केतन को नहीं मारा, तुमने उसके बूढ़े मां-बाप को भी जिंदा लाश बना दिया है।
🚨 बड़ी कानूनी अपडेट: कल रात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन दोनों हत्यारे आरोपियों (लड़की और उसके साथी) को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस की सख्ती के आगे दोनों ने अपना घिनौना जुर्म कबूल कर लिया है।
तड़पते माता-पिता की समाज से सीधी अपील और मांग:
जिन करीबी रिश्तेदारों के चेहरे देखकर, जिनके भरोसे पर हमने यह रिश्ता जोड़ा था, उन्होंने हमें इस खाई में क्यों धकेला? क्या अपने करीबियों के स्वार्थ के लिए किसी के इकलौते बेटे की जान की कोई कीमत नहीं थी?
क्या हमारा समाज ऐसे धोखेबाज, हत्यारी और घिनौनी अपराधी मानसिकता वाले गोयल परिवार और उनका साथ देने वाले इन पापी रिश्तेदारों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार (Social Boycott) करेगा?
हमारी सभी समाज बंधुओं से हाथ जोड़कर, रोते हुए प्रार्थना है कि कोई भी परिवार इस कलंकित खानदान से किसी भी तरह का संबंध या रिश्ता न रखे, ताकि कल को किसी और मां-बाप का इकलौता चिराग इस तरह न बुझे।
एक पीड़ित, बर्बाद और तड़पते माता-पिता के अंतःकरण की गहराइयों से निकली यह चीख और बददुआ है—"जिस तरह तुमने हमारे इकलौते बच्चे को हमसे छीना है, ऊपरवाले की अदालत में तुम्हें कभी माफी नहीं मिलेगी। तुम और तुम्हारा साथ देने वाले धोखेबाज कभी सुखी नहीं रहेंगे, पाई-पाई को तरसेंगे।"
कानून तो इन हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएगा ही, लेकिन समाज की अदालत में भी इनका हुक्का-पानी और दाना-पानी पूरी तरह बंद होना चाहिए ताकि यह दूसरों के लिए मिसाल बने।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें