up local/यूपी के उन्नाव ने की हैदराबाद जैसी हैवानियत, गैंगरेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश

युवती गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर


5 लोगों ने पेट्रोल छिड़कर युवती को लगाई आग

राकेश यादव की रिपोर्ट

उन्नाव. भगीरथ प्रयास न्यूज नेटवर्क. उन्नाव में फिर मानवता शर्मशार हुई है. यहां रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. 5 आरोपियों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्नाव में फिर मानवता शर्मशार हुई है. यहां रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. 5 आरोपियों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती 90 फीसदी जल चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर हालात को देखते हुए पीड़िता को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. रेप पीड़िता के साथ इस साल मार्च में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. जलाने वालों में रेप के दो आरोपी भी शामिल हैं. युवती को जिंदा जलाने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

पीड़िता ने बयान दर्ज कराया

हालांकि जले होने के बावजूद पीड़िता बातचीत कर रही है. उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपने बयान में 5 आरोपियों के नाम बताए हैं. आरोपियों में कुछ आरोपी जेल से निकलकर उस पर पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की है.

पीड़ित युवती के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था. इस घटना के जो आरोपी हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने ही युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की. यह मामला उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है.

टिप्पणियाँ