भाजपा सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे कहा- घोषणाओं का पुलिंदा थमा कर वोट हथियाती है भाजपा

पुष्कर महाजन
वरिष्ठ पत्रकार
पुणे, भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज पुणे में आयोजित एक   चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।   राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता से झूठे और कभी न पूरे किए जाने वाले वादे कर भाजपा की ओर से वोट लिए जाने की बात कहते हुए महाराष्ट्र के युवाओं को भाजपा सरकारों के प्रति विद्रोह करने के लिए उकसाया और कहा कि यह लोग ऐसा न करते हुए डरपोक बने हुए हैं।  ठाकरे ने शिवसेना की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा शिवसेना की इज्जत उतारती रहती है फिर भी शिवसेना भाजपा से सत्ता के लालच में चिपकी हुई है।

 अपने भाषण में राज ठाकरे ने इस बार भी प्रांत बाद का मुद्दा उठाया लेकिन थोड़ा अलग तरीके से।  राज ठाकरे ने कहा कि अन्य राज्यों के लोग अपने राज्य के लिए कुछ भी करने को तैयार  रहते हैं जबकि महाराष्ट्र के लोग महाराष्ट्र का भला नहीं चाहते हैं । विशेषतया
 ऊंचे पदों पर बैठे हुए लोग ऐसा नहीं होने देते हैं। इस संबंध में उन्होंने बीएमडब्ल्यू कंपनी का उदाहरण दिया और कहा कि महाराष्ट्र से बीएमडब्ल्यू कंपनी को लाल झंडी मिली और यहीं के लोगों ने बीएमडब्ल्यू को तमिलनाडु भेज दिया । आज यह कंपनी तमिलनाडु में है और वहां के अनेक बेरोजगारों को रोजगार मिल गया है । यदि यह कंपनी महाराष्ट्र में लगती तो यहां के लोगों को रोजगार मिलता।

 अपने भाषण में राज ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार को भी जमकर घेरा और कहा की धारा 370 हटाने का मैं भी स्वागत करता हूं लेकिन बेरोजगारी गरीबी किसानों की आत्महत्या,  बैंकों में लगातार हो रहे घोटाले और आर्थिक मंदी की वजह से कंपनियों में लग रहे ताले आदि इस सरकार की विफलताओं को दर्शाते हैं देश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाने वाली सरकार नहीं चाहिए।

राज ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अरब सागर में लगाए जाने का अप्रत्यक्ष   रूप से कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन सरकार को दिया और कहा कि कांग्रेस के इस महान कार्य का श्रेय सीएम फडणवीस और पीएम मोदी स्मारक स्थल पर सिर्फ फूल चढ़ाकर लेने की कोशिश कर रहे हैं । इसके आगे आज तक स्मारक निर्माण संबंधी कुछ भी कार्य नहीं हो पाया है। 

ठाकरे ने कहा कि गुजरात में ऊंची प्रतिमा लगा देने से इतिहास नहीं संवारा जा सकता महाराष्ट्र का इतिहास तो अपने आप में गौरवशाली इतिहास है यहां के किले आज खंडहर में बदल चुके हैं उनका जीणो उद्धार नहीं कराया जा रहा है गुजरात में प्रतिमा लगाई जा रही है। शिवाजी महाराज ने पाकिस्तान तक अपना झंडा लहराया था आज महाराष्ट्र में ही छत्रपति शिवाजी महाराज मौजूदा सरकार के कार्यकाल में उपेक्षित हैं उनके किले खंडहर बन रहे हैं।

 राज ठाकरे ने मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कभी अपने तरीके से प्रखर विरोध किया और कहा कि जब तमाम ट्रेनें और बसें तो बुलेट ट्रेन की क्या आवश्यकता है इससे अच्छा होता  सरकार व्यापार को सुधारती किसानों पर ध्यान देती।

 राज ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार के मनमानी पूर्ण रवैया को रोकने के लिए राज्य में सशक्त और निर्भीक विपक्ष की आवश्यकता है और मैं राज्य को निर्भीक व एक सशक्त विपक्ष देने का प्रयास कर रहा हूं इसलिए आप लोगों के बीच आज मनसे के उम्मीदवार को लेकर आया हूं।

 उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र की 225 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए 100 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारे हैं। इन्हीं उम्मीदवारों के समर्थन में आज पुणे के महात्मा फुले मंडई में राज ठाकरे अपनी विशिष्ट शैली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 

टिप्पणियाँ