अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, बनें 6 बच्चों के पापा

अक्षय कुमार लगातार अपने सोशल अकांट पर अजाब ट्वीट कर रहे थे. कभी वे कहते थे कि खट्टा खाने का मन कर रहा है, तो कभी कहते की नर्वस हूं, तो कभी पेट में किक स्टार्ट होने की बात कहने लगे. अब इस बात का खुलास हो गया है कि आखिर इन बातों के पीछे क्या राज था. अक्षय के सभी फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे प्रेगनेंट हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षय कुमार प्रेगनेंट? तो आपको ज्यदा परेशान होने की जरुरत नहीं है. दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही टीवी पर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से कमबैक करने वाले हैं. वह इस कॉमेडी शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे. इसी के लिए अक्षय ने ये प्लॉन बनाया था.  
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस कॉमेडी शो का कल अक्षय ने ट्विटर पर प्रोमो रिलीज किया. शो के प्रोमो में अक्षय प्रेगनेंट दिख रहे हैं. वह एक साथ 6 बच्चों को जन्म देते हैं. स्टार प्लस पर आ रहा 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो डांस प्लस-3 को रिप्लेस करेगा. खबर है कि इस शो में सुनील ग्रोवर भी दिख सकते हैं. अक्षय इससे पहले खतरों के खिलाड़ी और डेयर टू डांस जैसे शोज टीवी पर होस्ट कर चुके हैं.

टिप्पणियाँ